Move to Jagran APP

दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

गोपालगंज। ¨भगारी-भाटपार मुख्य पथ पर छपिया गांव के समीप बाइक सवार पर नीलगाय के कूद जाने के कारण हुई द

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 01:19 AM (IST)
दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

गोपालगंज। ¨भगारी-भाटपार मुख्य पथ पर छपिया गांव के समीप बाइक सवार पर नीलगाय के कूद जाने के कारण हुई दुर्घटना में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के जिगना दुबे गांव के राजाराम राम अपने ससुराल देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सोहनपार गांव में गए थे। मंगलवार को राजाराम राम अपनी पत्नी के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ¨भगारी-भाटपार पथ पर छपिया गांव के समीप पहुंचे। अचालक एक नीलगाय उनकी बाइक पर कूद गई। इस घटना में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पूर्व कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते, बाइक चला रहे राजाराम राम की मौके पर ही मौत हो गयी। राजाराम राम की पत्नी अनिता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.