कक्षा आठ तक की मुल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित
गोपालगंज। प्रारंभिक स्कूलों में हुई अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। जार
गोपालगंज। प्रारंभिक स्कूलों में हुई अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में 34,342 छात्र-छात्राओं को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस परीक्षा में पूरे जिले में 4,00079 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
डीपीओ सर्वशिक्षा सूर्यनारायण ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बताया कि वर्ग एक से आठ तक के कुल चार लाख 79 हजार छात्र-छात्राएं मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बिहार शिक्षक परियोजना के तहत जारी की गई मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में कुल तीन लाख 63 हजार सात सौ 55 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 34 हजार 342 छात्र छात्राओं ने ग्रेड ए स्थान पाया है। जो कुल परीक्षार्थियों का नौ प्रतिशत है। वहीं ग्रेड बी पाने वालों में एक लाख 31 हजार 708 है। जबकि ग्रेड सी एक लाख 39 हजार 327 बच्चे, ग्रेड डी में 45 हजार 465 छात्र-छात्राएं व ग्रेड ई 12 हजार 913 छात्र-छात्राओं को मिला है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।