पंचायत समिति की बैठक में पारित किए गए 44 प्रस्ताव
गोपालगंज : फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित नव निर्मित प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की ब
गोपालगंज : फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित नव निर्मित प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख तब्बसुम आरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक के दौरान कई विषयों पर सदस्यों ने कई संगीन आरोप भी लगाया।
बैठक की शुरुआत के साथ ही गिदहां पंचायत के मुखिया अली अकबर अंसारी ने बाल विकास विभाग द्वारा विगत तीन माह का पोषाहार वितरण नहीं होने पर ¨चता जताते हुए कहा कि केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम रह रही है। अन्य सदस्यों ने भी बाल विकास परियोजना के कार्यों की नियमित तौर पर जांच कराने की मांग की। बैठक के दौरान विधायक राम सेवक ¨सह ने पूर्ण शराबबंदी पर 21 जनवरी को मानव श्रृंखला की सफलता हेतु प्रतिनिधियों का आह्वान किया। बैठक में राशन किरासन का कूपन वितरण नहीं होने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने की मांग की गई। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार पड़ित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी मणि, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी देवानंद ¨सह, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, मुखिया सुरेंद्र राय, मंजू देवी, दिलीप बैठा, शकुंतला देवी, चंदा देवी, उप प्रमुख कुमारी राधिका कुशवाहा, जितेंद्र कुमार ¨सह, सूर्यकांत प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, हैदर अली सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।