Move to Jagran APP

दो बच्चों सहित विवाहिता गायब, हत्या की प्राथमिकी

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की कालिंदी देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ गायब हो गई

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:59 PM (IST)
दो बच्चों सहित विवाहिता गायब, हत्या की प्राथमिकी

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की कालिंदी देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ गायब हो गई। महिला के गायब होने के बाद उसकी मां ने उसकी हत्या करने के आरोप में अपने दामाद सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना के पकड़ी गांव की कालंदी देवी की शादी मई 2010 में सिवान जिला के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का मांझा गांव के रामसेवक साह के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर कालंदी देवी को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया। कुछ समय तक वह ससुराल में प्रताड़ना झेलती रही। इसी बीच उसने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना कम नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व दोनों बच्चों सहित विवाहिता अचानक गायब हो गई। कालिंदी के बच्चों सहित गायब होने की सूचना मिलने के बाद उसकी मां गायत्री देवी ने स्थानीय थाने में अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद रामसेवक साह सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। कांड अंकित कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.