मांगों के समर्थन में राकांपा ने दिया धरना
गोपालगंज। शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मा
गोपालगंज। शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरना की समाप्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों के समर्थित पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
शनिवार को राकांपा के कार्यकर्ता जिले में बाढ़ सुखाड़ की स्थिति तथा किसानों की समस्या को लेकर शहर के अंबेडकर चौक पर धरना पर बैठे। धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एकरामुल हक ने कहा कि जिले में बाढ़ व सुखाड़ की समस्या से लोग परेशान है। जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों की बिजली बिल सरकार द्वारा माफ करना चाहिए। इसके साथ ही शराब कांड के सभी आरोपियों पर उचित कार्रवाई भी सरकार के द्वारा किया जाना चाहिए। ताकि इस तरह की घटना आगे से कभी नही घट सके। साथ ही उन्होंने धरना के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस धरना कार्यक्रम में पार्टी के जिला महासचिव इरफान अली, राहुल कुमार, शशि शेखर श्रीवास्तव, ¨प्रस कुमार, फिरोज अली, पिन्टू यादव सहित कई लोग मौजूद थे।