चयनित बच्चे प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
गोपालगंज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान गोपालगंज द्वारा शहर के एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक वि
गोपालगंज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान गोपालगंज द्वारा शहर के एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कला के चार विद्यार्थियों के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया गया। शनिवार को हुई इस कला प्रतियोगिता में जिले के 26 विद्यालयों के 126 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने चित्र कला, पें¨टग, मूर्ति कला व नृत्य में अपनी अपनी कला को प्रदर्शित किया। जिला स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं को 29 व 30 सितंबर को प्रमंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगता में भेजा जाएगा। शनिवार को हुए इस कला उत्सव में डीपीओ कपिलदेव तिवारी, रामसा साधन सेवी ललिता कुमारी एस एस बालिका की प्रधानाध्यापक आशा देवी, प्राचार्य मेराजुद्दीन, कुमार अर¨वद, उमेश राम सहित अन्य प्रधानाध्यापक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।