मजदूरी के विवाद में महिला को चाकू घोंपा
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में मजदूरी के विवाद में दो मजदूर तथा उनके परिवार के लोग
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव में मजदूरी के विवाद में दो मजदूर तथा उनके परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकू से हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव निवासी पप्पू मांझी तथा इस गांव के एक युवक के बीच रविवार की शाम मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस विवाद को लेकर सोमवार की सुबह युवक तथा उसके परिजन पप्पू मांझी के घर पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकू से हमला कर पप्पु मांझी की मां चंपा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।