अब दाहा नदी में उफान, फसलें जलमग्न
गोपालगंज। गंडक नदी के तांडव मचाने के बाद अब दाहा नदी भी उफनाई हुई है। दाहा नदी का जलस्तर पिछले चौबी
गोपालगंज। गंडक नदी के तांडव मचाने के बाद अब दाहा नदी भी उफनाई हुई है। दाहा नदी का जलस्तर पिछले चौबीस घटे में अचानक काफी बढ़ जाने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। बड़े पैमाने पर फसल की क्षति से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि समय से बारिश नहीं नहीं होने के कारण निजी पंपसेट से धान की रोपाई की थी। लेकिन अचानक दाहा नदी में बढ़े पानी ने सैकड़ों एकड़ फसल को अपने चपटे में ले लिया। प्रखंड के सासामुसा, खजुरी, समेत कई पंचायतों के दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरीके से जलमग्न हो गई है। दाहा नदी का पानी सासामुसा शुगर मिल के पीछे कैंपस में भी प्रवेश करने लगा है। जलस्तर बढ़ने से प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि दाहा नदी गंडक नदी से ही निकलती है और सासामुसा, खजुरी होते हुए उचकागांव प्रखंड में प्रवेश करती है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दाहा नदी में भी उफान आ गया है। जिससे किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।