बोलेरो ने सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत
गोपालगंज। बरौली में सिवान-सरफरा पथ पर थाना क्षेत्र के कहला विशुनपुरा बाजार में शुक्रवार को एक बोलेरो
गोपालगंज। बरौली में सिवान-सरफरा पथ पर थाना क्षेत्र के कहला विशुनपुरा बाजार में शुक्रवार को एक बोलेरो ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को परिजन इलाज के लिए सिवान लेकर चले गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि कहला विशुनपुरा बाजार निवासी बनारसी बैठा के पुत्र विकास कुमार तथा अजय कुमार शुक्रवार को सामान खरीदने बाजार में निकले थे। बताया जाता है कि सामान खरीद कर दोनों भाई पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। तभी सिवान सरफरा पथ पर तेज गति से जा रही एक बोलेरो ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गए और अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन इलाज के लिए सिवान लेकर चले गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।