आपसी विवाद में महिला को लाठी से पीटा
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:55 PM (IST)
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी सुनीता देवी का अपने ही गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर सुनीता देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना को लेकर घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें