मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल
गोपालगंज। जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घ
गोपालगंज। जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड संख्या नौ में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने संदीप कुमार पर टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता हीरा प्रसाद की भी जमकर पिटाई की गयी। घायल संदीप कुमार के बयान पर मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें शिवनाथ प्रसाद तथा अक्षयलाल प्रसाद सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। उधर विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुदामाचक गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने अकलू पाण्डेय को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अकलू पाण्डेय के बयान पर मामले की थाने में दर्ज प्राथमिकी में सूरज भगत सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।