अधिवक्ता के निधन पर ठप रहा न्यायालय का कार्य
गोपालगंज। गुरुवार को अधिवक्ता लाल फूलन प्रसाद के निधन के बाद न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह
गोपालगंज। गुरुवार को अधिवक्ता लाल फूलन प्रसाद के निधन के बाद न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। दूर दराज से आए लोगों को न्यायालय में काम नहीं होने के कारण बैरंग ही घर वापस लौटने को विवश होना पड़ा।
इसके पूर्व गुरुवार की सुबह दस बजे जैसे ही वकील न्यायालय में पहुंचे, उन्हें अधिवक्ता तथा नोटरी पब्लिक के रूप में कार्य करने वाले लाला फूलन प्रसाद के निधन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। तत्काल जिला विधिज्ञ संघ की आपात बैठक आयोजित की गयी तथा उनके निधन के बाद कोर्ट के कार्य से वकीलों के अलग रहने का निर्णय लिया गया। ऐसे में गुरुवार को पूरे दिन न्यायालयों में कामकाज नहीं हुआ। वकील पूरे दिन न्यायिक कार्रवाई में हिस्सा लेने न्यायालयों में नहीं गये। ऐसे में न्यायिक पदाधिकारी भी अपने चेंबर तक ही सिमटने को विवश हो गये। दोपहर बाद जिला विधिज्ञ संघ कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, प्रेमनाथ मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, रामअवतार सिंह, परवेज हसन सहित काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।