केशव पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार
गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय के नई बाजार में स्थित ऐतिहासिक केशव पुस्तकालय का अब नये सिरे से ज
गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय के नई बाजार में स्थित ऐतिहासिक केशव पुस्तकालय का अब नये सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। गुरुवार को इस पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इस पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक पहल शुरु कर दी गयी है। इस दौरान एसडीओ ने पुस्तकालय को लेकर सीओ राजेश कुमार को कई निर्देश दिए।
बतातें चले कि मांझा स्थित केशव पुस्तकालय की स्थापना 1947 में की गयी थी। शुरुआती दौर में यहां बीस हजार से अधिक पुस्तकें थी, लेकिन आज इसकी स्थिति बद से बदतर हो गयी है। यह पुस्तकालय कभी बुद्धिजीवियों का केंद्र हुआ करता था। लेकिन आज पुस्तकालय का परिसर में स्टैंड में तब्दील हो गया है। पुस्तकालय के चारों ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है। लोग काफी समय से इस पुस्तकालय की दशा सुधारने की मांग करते आ रहे थे। इसी बीच गुरुवार को इस पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ ने कहा कि पुस्तकालय का नये सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गयी है। निरीक्षण के समय सीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत आदि भी मौजूद रहे।
कहते हैं एसडीओ
केशव पुस्तकालय से संबंधित कागजात की जानकारी एकत्रित करने के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है। अगर पुस्तकालय सरकारी जमीन में स्थित पाया गया तो इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गयी है।
मृत्युंजय कुमार
सदर एसडीओ