Move to Jagran APP

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवां गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वी

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:12 PM (IST)
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवां गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वीरेन्द्र सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद मुख्य आरोपी हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम जेल भेज दिया।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवां गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर फुलमाला देवी, वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, संजय सिंह तथा दिलीप सिंह को घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वीरेन्द्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। नगर थाना के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घायल वीरेन्द्र सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में फुलमाला देवी के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस कांड में नामजद हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.