मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र में हुई विभिन्न घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग को मार
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र में हुई विभिन्न घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांझा थाना क्षेत्र के भैसहीं तुरहा टोली गांव में सरसों का फसल नष्ट करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने बासदेव साह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बचाने जब सत्येन्द्र कुमार पहुंचे तो उनकी भी जमकर पिटाई की गयी। घटना को लेकर थाने में शंभू साह सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उधर इसी थाना क्षेत्र के मधुसरेया मठिया टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सुशीला देवी उसके पति सुदामा यादव तथा पुत्र बुलेट यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर थाने में सुशीला देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें रामायण यादव तथा उपेन्द्र यादव सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।