पर्यवेक्षिका के वेतन पर रोक
गोपालगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय को बिना सूचना दिये ड्यूटी से गायब रहना एक पर्यवेक्षिका
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 05:12 PM (IST)
गोपालगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय को बिना सूचना दिये ड्यूटी से गायब रहना एक पर्यवेक्षिका को महंगा पड़ गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार ने सलेमपुर की पर्यवेक्षिका के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिना सूचना दिये सलेमपुर की पर्यवेक्षिका गायब पायी गयी। चुनावी के समय ड्यूटी से गायब पाये जाने पर पर्यवेक्षिका के वेतन पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें