टीवी उन्मूलन को चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
गोपालगंज। जिले में टीवी उन्मूलन को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स
गोपालगंज। जिले में टीवी उन्मूलन को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोमवार को जिला टीवी फोरम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्व टीवी यूनियन ने टीवी रोग उन्मूलन के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में जिले के चयनित स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों, स्वयं सेवकों तथा चिकित्सकों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में टीवी रोग का कोई मरीज नहीं मिलेगा वहां की टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में जागरुकता अभियान की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में जिला टीवी फोरम की जिला समन्वयक प्रियंका सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शारदानंद तिवारी, जयप्रकाश सिंह, वरुण मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, सुनील कुमार तिवारी, डा.वजीरुल हक, डा. राकेश रंजन, विमल कुमार, जिला पार्षद लखन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।