मेहंदी के रंग में रंगी छात्राओं की हथेलियां
गोपालगंज। प्रखंड के माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ में शुक्रवार को आयोजित मेहंदी प
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:30 PM (IST)
गोपालगंज। प्रखंड के माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ में शुक्रवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान इस प्रतियोगिता में शामिल एक सौ एक छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी के रंग बिखेर कर सभी का मनमोह लिया। ग्रोथ एकेडमी के संचालक रवि कुमार सिंह की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं के बीच संस्था ने मेहंदी के पैकेट भी बांटे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में अव्वल आयी छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मुकेश तिवारी, पूजा सिंह, अंजू सिंह, राहूल कुमार, पुष्पा सिंह सहित काफी संख्या में छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें