Move to Jagran APP

पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करेगी कांग्रेस

गोपालगंज। काग्रेस गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को मज

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:02 PM (IST)
पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करेगी कांग्रेस

गोपालगंज। काग्रेस गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए ये बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय चंद्र श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव यह तय करेगा कि सूट बूट राज चाहिए या पंचायती राज। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच और उनके अथक प्रयास से पंचायती राज संस्था की नींव रखी गयी थी। उन्होंने कहा कि यह देश केवल एक व्यक्ति से नहीं चल सकता, जैसे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलाना चाहते हैं। पंचायती राज को मजबूत करके सत्ता का विकेंद्रीयकरण करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंचायती राज संस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कई योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायती राज संस्थाओं द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करना चाहती है। यह जनता को तय करना है कि वे पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत देखना चाहते हैं या सत्ता का केंद्रीयकरण। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सुभाष सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, डा.रविंद्रनाथ सिंह, हरेंद्र दुबे आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.