Move to Jagran APP

गांवों में जाकर हर घर में दस्तक देगा जदयू

गोपालगंज। एक कार्यकर्ता दस दस्तक अभियान के तहत अब जदयू कार्यकर्ता गांव गांव में घर घर जाकर लोगों से

By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:34 PM (IST)
गांवों में जाकर हर घर में दस्तक देगा जदयू

गोपालगंज। एक कार्यकर्ता दस दस्तक अभियान के तहत अब जदयू कार्यकर्ता गांव गांव में घर घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। आज गुरुवार से हो रहा जदयू का यह अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में जदयू कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संपर्क उन्हें नीतीश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। इस अभियान में जदयू के एक एक कार्यकर्ता दस दस घरों तक पहुंच कर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बुधवार को जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति, प्रकोष्ठों तथा प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें इस अभियान को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामसेवक सिंह ने कहा कि दस दिन चलने वाला घर घर जनसंपर्क अभियान दो जुलाई से एक साथ दस हजार स्थानों पर शुरुआत हो रहा है। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने आदित्य शंकर शाही का भव्य स्वागत किया। बैठक में राघव सिंह, प्रमोद पटेल, राधेश्याम सहनी, ललन मांझी, भृगुआश्रम सिंह कुशवाहा, उमाशंकर शर्मा, रमेश पटेल, बलिराम तिवारी, गुटमुट बाबू, शैलेश कुमार यादव, बिंदा प्रसाद, अशोक प्रसाद, मोहम्मद तौहीद, टुनटुन शर्मा, चेतन कुमार श्रीवास्तव, रामाशीष सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.