आपसी विवाद में पिता-पुत्री पर तलवार से हमला
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार से हमला कर एक ग्रामीण और उनकी पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एकडेरवा गांव निवासी अशोक मिश्रा का अपने ही गांव के अनिल तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार से हमला कर अशोक मिश्रा तथा उनकी पुत्री पूजा कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल पिता पुत्री को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।