आपसी विवाद में विकलांग की पीटकर हत्या
गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के हरदियां गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद एक विकलांग व्यक्ति की
गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के हरदियां गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद एक विकलांग व्यक्ति की पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर जाने के क्रम में घायल की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में लग गयी है।
जानकारी के अनुसार थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव के अमित कुमार सिंह नामक विकलांग व्यक्ति व उनके पिता का विवाद गांव के लोगों से चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को विकलांग युवक हरदियां गांव स्थित अपने बथान पर गया था। बथान पर ही हुए विवाद में उसकी कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विकलांग अमित कुमार सिंह की गंभीर हालत को देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में विकलांग की मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर गांव में आने के बाद चिख पुकार मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। इस मामले में थावे थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कांड में नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।