Move to Jagran APP

स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को पीटा

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : रखे गये रजिस्टर व अन्य कागजातों की मांग किये जाने पर कुछ लोगों ने मांझा

By Edited By: Published: Wed, 20 May 2015 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2015 06:47 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : रखे गये रजिस्टर व अन्य कागजातों की मांग किये जाने पर कुछ लोगों ने मांझा थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिलाओं के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मांझा थाना थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में संचालित सरस्वती स्वयं सहायता समूह तथा पार्वती स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर व अन्य कागजात समूह की महिलाएं गांव के दीनानाथ चौधरी के घर में रखती थीं। बताया जाता है कि दीनानाथ चौधरी तथा उनके पड़ोसी शंभू यादव के बीच हुई मारपीट में शंभू यादव तथा उनके साथ आये लोग समूह का रजिस्टर व अन्य कागजात भी अपने साथ लेकर चले गये। इस बात की जानकारी होने पर समूह की महिलाएं सुशीला देवी के नेतृत्व में शंभू यादव के दरवाजे पर पहुंची तथा समूह के दोनों रजिस्टर की मांग की। रजिस्टर मांगे जाने पर आक्रोशित शंभू यादव तथा विनोद यादव सहित अन्य लोगों ने सुशीला देवी के अलावा समूह में शामिल शिवकुमारी देवी, शीला देवी, शांति देवी, मीना देवी, फुलझरी देवी, अनिता देवी तथा कांति देवी सहित दस महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थाने में पीड़ित महिलाओं के बयान पर गांव के शंभू यादव तथा विनोद यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.