कॉलेज के लिए निकली इंटर की छात्रा का अपहरण
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंजारी-भितभेवां पथ स्थित अपने मकान से कालेज जाने के
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंजारी-भितभेवां पथ स्थित अपने मकान से कालेज जाने के लिए निकली इंटर की एक छात्रा क अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनतैल गांव की एक लड़की अपनी मां के साथ नगर के बंजारी-भितभेरवां पथ स्थित एक मकान में रहती थी। बताया जाता है कि घटना के समय उक्त छात्रा घर से अपने भाई के साथ कालेज जाने के लिए निकली। उसका भाई उसे कालेज छोड़ने के बाद वापस घर लौट आया। काफी देर बाद तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज प्राथमिकी में कुचायकोट थाना क्षेत्र के मलहीं गांव के गुफरान खां सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा जोरों पर है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।