भूकंप के बाद गिरी दीवार, बच्ची घायल
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के उत्तर बनकटी निवासी भूकंप के झटके से दरार पड़ गयी एक दीवार रविव
By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:18 PM (IST)
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के उत्तर बनकटी निवासी भूकंप के झटके से दरार पड़ गयी एक दीवार रविवार की देर शाम गिर गए। जिसके मलबे में दबकर एक पांच साल की बच्ची घायल हो गई। बताया जाता है कि उत्तरी बनकटी गांव निवासी अनूप सिंह के घर की दीवार में शनिवार को आए भूकंप के झटके से दरार पड़ गयी थी। यह दीवार रविवार की देर शाम गिर गयी। जिसके मलबे में दब जाने से अनूप सिंह की पांच वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी घायल हो गयी। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें