भूकंप के झटके से वाहन पलटा, चार घायल
संवाद सूत्र,थावे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के सिवान-गोपालगंज मुख्य पथ पर लछवार पुल के समीप शनिवार को
संवाद सूत्र,थावे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के सिवान-गोपालगंज मुख्य पथ पर लछवार पुल के समीप शनिवार को आए भूकंप के झटके से एक स्कार्पियो पलट गयी। जिसे स्कार्पियो में सवार तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सिवान जिला के पिपरा गांव निवासी मदन साह अपने परिवार के साथ शनिवार को थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आये थे। यहां से पूजा अर्चना करने के बाद ये लोग अपनी स्कार्पियो से अपने घर लौट रहे थे। अभी ये लोग लछवार पुल के समीप पहुंचे ही थे कि भूकंप का तेज झटका आने लगा। जिससे स्कार्पियो सड़क पर पलट गयी। इस हादसे में मदन साह सहित स्कार्पियो में सवार इनके परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।