महिला पर किया दाब से हमला
संवाद सूत्र,कुचायकोट(गोपालगंज) : गोपालपुर थाना क्षेत्र के देवान बसईया गांव में आपसी विवाद को लेकर बृ
संवाद सूत्र,कुचायकोट(गोपालगंज) : गोपालपुर थाना क्षेत्र के देवान बसईया गांव में आपसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला ने एक अन्य महिला पर दाब से हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि देवान बसईया गांव निवासी जुमन मियां की पत्नी मैमुल खातून बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर में काम कर रही थी। उस समय उनके घर में पड़ोसी की एक महिला भी आयी हुई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मैमुल खातून का उस महिला से विवाद हो गया। जिसे आक्रोशित महिला ने मैमुल खातून पर दाब से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।