भैंसुर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : दहेज संबंधित विवाद में फंसे अपने छोटे भाई के केस की पैरवी करना एक व्यक्त
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : दहेज संबंधित विवाद में फंसे अपने छोटे भाई के केस की पैरवी करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को शहर के कचहरी रोड़ में एक महिला ने अपने भैंसुर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया। इस घटना को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने पहल कर झगड़े को छुड़ाया। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने भी महिला को समझा बुझा कर शांत कराया। बताया जाता है कि शहर के अरार मोड़ निवासी एक महिला ने अपनी पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को अपने छोटे भाई पर किये गए केस की पैरवी करने महिला के भैंसुर कोर्ट आ रहे थे। तभी शहर के कचहरी रोड में अपने भैसुर पर महिला की नजर पड़ गई। भसुर को देखते ही महिला ने उन पर हमला कर दिया और सड़क पर दौड़ दौड़ कर उन्हें पीटने लगी। इस घटना को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गयी। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने पहल कर झगड़ा छुड़वाया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर ने महिला को समझा बुझा कर शांत कराया।