सतचंडी महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा
संवाद सूत्र, विजयीपुर (गोपालगंज) : प्रखंड क्षेत्र के मुसहरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में
संवाद सूत्र, विजयीपुर (गोपालगंज) : प्रखंड क्षेत्र के मुसहरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कलश यात्रा के साथ रविवार को नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा के दौरान इलाके का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा में शामिल 11 सौ कन्याएं अपने माथे में कलश लेकर विजयीपुर प्रखंड के दर्जनों गावों का भ्रमण हाथी, घोड़े, बैड बाजे के साथ करते हुए खनुआ नदी में पहुंची। जहां बलुआ घाट से पंडितों द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। इस यज्ञ में मथुरा से आये राम विवाह मंडली के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इन्होंने बताया कि यह यज्ञ आचार्य कपिलदेव पाण्डेय की देखरेख में संपन्न होगी। आयोजन समिति के सदस्यों में सुभाष पाण्डेय, बच्चा राय, अशोक कुमार गुप्ता, वृद्धिचंद गुप्ता, विनोद सिंह, विवेकानंद पाण्डेय सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।