मीरगंज में फरसा से हमला में दंपती घायल
संवाद सूत्र,मीरगंज(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के जिगना सकलपुर गांव में बुधवार को नाले का पानी बहाने के
संवाद सूत्र,मीरगंज(गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के जिगना सकलपुर गांव में बुधवार को नाले का पानी बहाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती पर फरसा से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपती को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि जिगना सकलपुर गांव निवासी सुग्रीव साह के घर के नाले का पानी सड़क पर बह रहा था। जिसका लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर उन लोगों ने सुग्रीव साह पर फरसा से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी उमरावती देवी को भी लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल दंपती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।