मैजिक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के थावे-मीरगंज मुख्य पथ पर मंगलवार को इटवां पुल के स
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के थावे-मीरगंज मुख्य पथ पर मंगलवार को इटवां पुल के समीप एक मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी 30 वर्षीय सिता राम साह और 25 वर्षीय नागेश्वर सिंह एक बाइक पर सवार होकर मीरगंज से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी इटवां पुल के समीप सामने से आ रही एक मैजिक ने बाइक को धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने मैजिक को जब्त कर लिया।