आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख
संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र दुबवलिया गांव में गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने से तीन
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 05:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र दुबवलिया गांव में गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान झोपड़ी में रखी गयी हजारों की संपत्ति भी जल कर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि दुबवलिया निवासी साहेब हुसैन के परिवार के सदस्य गुरुवार की रात अपने घर में सोये हुए थे। इस बीच देर रात में उनकी एक झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने दो और झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक तीनों झोपड़ी जलकर राख हो गयी। इसके साथ ही झोपड़ी में मौजूद हजारों रुपये कीमत के सामान भी जलकर नष्ट हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें