Move to Jagran APP

गगन में शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : 66 वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को शान से तिरंगा लहराया। मुख्य कार्यक्रम न

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 11:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 11:00 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : 66 वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को शान से तिरंगा लहराया। मुख्य कार्यक्रम नगर के मिंज स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी कृष्ण मोहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा एसपी अनिल कुमार सिंह के साथ मिले जुले परेड की सलामी ली। इस मौके पर भव्य झांकियां भी निकाली गयी तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

मुख्य समारोह स्थल पर हजारों की उपस्थिति भीड़ के बीच एसपी के साथ जिलाधिकारी ने परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में भी झंडोत्तोलन किया। इसी प्रकार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कृष्ण मोहन, पुलिस लाइन में एसपी अनिल कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रेयाज अहमद खां, जिला परिषद कार्यालय में चंदा सिंह, वकालतखाना में अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष गोविन्द चन्द्रायण, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कार्यालय पर एएसपी अनिल कुमार, नगर थाना में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष संजू देवी, कोआपरेटिव बैंक में अध्यक्ष महेश राय, जिला शिक्षा कार्यालय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीपीओ ने झंडोत्तोलन किया। विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के कार्यालय पर भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गये।

उम्दा परेड के लिए मिला पुरस्कार

गोपालगंज : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बेहतर परेड के लिए पुरस्कार दिया गया। मार्च पास्ट में सबसे उम्मा परेड के लिए जवानों व गाइड के जवानों को पुरस्कृत किया गया। अलावा कई छात्र-छात्राओं को भी इस मौके पर परस्कार किया गया।

मूर्तियों पर हुआ माल्यार्पण

गोपालगंज : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थिति तमाम महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इन स्थानों पर तमाम पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिले के दो पूर्व जिलाधिकारियों की प्रतिमाओं पर भी तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

पूरे दिन रही कार्यक्रमों की धूम

गोपालगंज : गणतंत्र दिवस के दिन बुंदा बांदी के बीच पूरे दिन कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। बारिश के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। पूरे दिन जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे। इस मौके पर कई स्थानों पर क्विज प्रतियोगिताएं भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.