नमो ने विदेशों में बढ़ाई भारत की इज्जत: भाजपा
जागरण संवाददाता,गोपालगंज: भाजपा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र स
जागरण संवाददाता,गोपालगंज: भाजपा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य नारायण पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश नीति से विदेशों में भारत की इज्जत बढ़ी है। इसी कारण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आजादी के बाद पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति अतिथि बनकर भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ही रूस, नेपाल, आस्ट्रेलिया, भूटान, जापान समेत विश्व के सभी देश भारत से हाथ मिलाकर मित्र बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गांव-गांव का विकास करने में लगी है। जिले में भी भाजपा सभी पंचायतों में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में लगी हुई है। अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर न सिर्फ सूबे में बने विकास के माहौल को तोड़ा है, बल्कि जनता की उपेक्षा की है। क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि भाजपा ने नया बिहार बनाने का नारा देकर बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया था। लेकिन जब से नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ा है, सूबे में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। सूबे में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, ट्रेन में डकैती की घटनाएं बढ़ गयी है। महागठबंधन सरकार में सूबे में अराजकता का माहौल बन गया है। पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष रामाज्ञा यादव ने कहा कि बिहार फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता महागठबंधन की सरकार को सबक सीखा कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर दुर्गा राय, कृष्णा शाही, राजू चौबे, अनूप श्रीवास्तव, ब्रजनंदन जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।