भूमि विवाद में मारपीट चार लोग घायल
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : हथुवा थाना क्षेत्र के बड़ी परोली गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव के दो प
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : हथुवा थाना क्षेत्र के बड़ी परोली गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक परिवार के तीन लोग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बड़ी परोली गांव निवासी इंदल सिंह की झोपड़ी पड़ोस के कुछ लोग तोड़ रहे थे। जिसका विरोध करने पर पड़ोस के लोगों द्वारा लाठी से हमला कर शांती देवी, इंदल सिंह, इला सिंह व चन्द्र किशोर सिंह को घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।