क्राफ्ट कटिंग का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
संवाद सहयोगी,हथुआ (गोपालगंज): प्रखंड के सोहागपुर पंचायत के बंगरा गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी कृष
संवाद सहयोगी,हथुआ (गोपालगंज): प्रखंड के सोहागपुर पंचायत के बंगरा गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी कृष्ण मोहन ने धान के क्राप्ट कटिंग का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि किसान ब्रजेश कुमार शाही के खेत में दस बाई पांच एरिया में धान की क्राप्ट कटिंग में 13 किलो सात सौ ग्राम की उपज हुई। जिससे एक हेक्टेयर में 27 क्विंटल धान उपज होने का अनुमान लगाया गया। क्राप्ट कटाई के बाद जिलाधिकारी ने राजकीय मध्य विद्यालय बंगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन रहे एमडीएम की जाच करते हुए उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं से एमडीएम के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने स्टाक का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में बने बाल समेकित केंद्र का भी निरीक्षण कर डीएम ने कई निर्देश दिए। यहां से डीएम हथुआ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्था में और सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीजल अनुदान की राशि वितरित नहीं होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि वितरण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय डीसीएलआर नुरुलएैन, एसडीओ कृष्ण मोहन प्रसाद, सांख्यिकी पदाधिकारी विंदेश्वरी प्रसाद भी मौजूद रहे।