मौर्य यात्रा का जिले में हुआ भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के बैनर तले प्रारंभ मौर्य यात्रा में शामिल विध
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के बैनर तले प्रारंभ मौर्य यात्रा में शामिल विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा का नेताओं ने यादोपुर पथ में भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सुरजनंदन कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज राष्ट्रवादी होता है। राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी राष्ट्रवादी भावनाओं से ओतप्रोत होकर कुशवाहा समाज अपना कार्य करता है। कुशवाहा समाज राम एवं चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज हैं। इस मौके पर राजेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय, जिला महामंत्री दुर्गा राय, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, मकसुदन कुशवाहा, शिवनाथ कुशवाहा, विधायक रामप्रवेश राय, सुभाष सिंह, उमेश प्रधान, सिवान के विधायक श्री व्यास देव प्रसाद, पिंकी कुशवाहा आदि मौजूद थे।