सम्मान समारोह में छात्राएं ने भरा गीतों का रंग
संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज): शुक्रवार को उच्च विद्यालय हलुआर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं
संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज): शुक्रवार को उच्च विद्यालय हलुआर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं ने गीतों का रंग भर कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी को शाल भेंट कर भावभीनी विदाई भी दी गयी। इससे पूर्व सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। इसके बाद छात्राओं ने एक एक बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सम्मान समारोह में स्थापना के कार्यक्रम पदाधिकारी बीएन सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश पाण्डेय, श्रीनाथ भास्कर ओझा, शशिकांत तिवारी, डा.कमला तिवारी, पूर्व मुखिया राजेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, वृजकिशोर सिंह, संतोष कुमार सिंह, श्रीराम साह, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद कुमार शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, मनोज कुमार महतो, विनीता, सदरोद्दीन अहमद, अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार, प्रियम, नीमा कुमारी, रमेन भारती, अर्चना कुमारी, संध्या शर्मा, ललन सिंह सहित काफी संख्या में छात्रा छात्राएं व शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहीं।