दंपती पर हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमल
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जादोपुर दुखहरण गांव की ज्ञान्ती देवी अपने पति शंभु साह के साथ बाजार से घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे इसी गांव के हरिश्चन्द्र महतो तथा उनके पुत्र रामू साह ने उनपर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी घायल हो गये। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया। घटना को लेकर थाने में घायल ज्ञान्ती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।