Move to Jagran APP

आग लगने से छह घर जले, लाखों की संपत्ति राख

जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : दीपावली की रात पटाखे से आग लगने की विभिन्न घटनाओं में छह घर जल गये।

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:50 AM (IST)
आग लगने से छह घर जले, लाखों की संपत्ति राख

जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : दीपावली की रात पटाखे से आग लगने की विभिन्न घटनाओं में छह घर जल गये। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। मांझा थाना क्षेत्र के बहोरा टोला गांव में गुरुवार की रात्रि पटाखे से उठी चिंगारी एक झोंपड़ी पर जा गिरी। इस घटना में बहोरा टोला गांव के चन्द्रीका यादव तथा विजय यादव के घर जलकर राख हो गये। दोनों घरों से हजारों की संपत्ति जलने की सूचना है।

loksabha election banner

बैकुंठपुर प्रखंड के फैजुल्लाहपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस संबंध में नरेंद्र प्रसाद यादव थाने में एक सूचना दर्ज कराया है। बताया जाता है कि दीपावली की संध्या दीप जलाया जा रहा था। अचानक जलते दीप के गिर जाने के कारण आग लग गयी और करीब तीन लाख की संपति जलकर राख हो गयी। मालूम हो कि इसी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के अनिरुद्ध तिवारी के घर दीपावली की रात दीया से आग लग गयी। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि दीपावली के दिन परिवार के सभी सदस्य दीया जलाने में लगे हुये थे। इसी क्रम में दीपक से घर में आग लग गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.