भूमि विवाद में युवक की पीटकर हत्या
संवाद सूत्र, बरौली (गोपालगंज) : बरौली थाना क्षेत्र के पेट बिरैचा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक
संवाद सूत्र, बरौली (गोपालगंज) : बरौली थाना क्षेत्र के पेट बिरैचा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिय। अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के पेट बिरैचा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर बुधवार को कुछ लोग जलेश्वर महतो से उलझ गये तथा उन्हें गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में उनकी तत्काल मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त इसी गांव के राजकुमार महतो तथा हृदया लाल महतो को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर थाने में मृतक के परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।