Move to Jagran APP

मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की म

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:51 PM (IST)
मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के समीप मिट्टी धंसने से दो लड़कियों की मौत हो गयी। दोनों लड़कियां घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी निकालने खेत की ओर गयी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पिठौरी गांव में परिजन बिलखने लगे। जिलाधिकारी ने दोनों मृत लड़कियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के करीब साढ़े पांच बजे थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के दशरथ राम की दस वर्षीया पुत्री रीमा कुमारी तथा किसान राम की 11 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी घर से घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लाने के लिए खेत की ओर गयी थी। पूर्व से खोदे गये गड्ढे से दोनों लड़कियां मिट्टी निकालने लगी। इसी बीच अचानक गड्ढे के उपर का हिस्सा धंस गया। इस घटना में मिट्टी के नीचे दबने से दोनों लड़कियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दिन के नौ बजे तक जब दोनों लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरु की। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में धंसे मिट्टी को हटाया गया तो उसमें से दोनों लड़कियों के शव को बरामद किया गया। मौके पर मौजूद थावे थानाध्यक्ष ने दोनों लड़कियों के शव को दफनवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी कृष्ण मोहन ने मृत लड़कियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दिये जाने का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.