हरैया पैक्स अध्यक्ष पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के हरैया गांव में पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने हरप
संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के हरैया गांव में पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने हरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह के वाहन पर हमला कर वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट भी की गई। घटना रविवार की देर शाम की है। पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह अपने स्कार्पियो पर सवार होकर अकेले ही साखे बाजार से हरैया गांव में एक न्योता में जा रहे थे। तभी सतकोठवा-हरपुर पथ पर हरैया गांव के समीप पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने उनके वाहन पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट भी की गयी। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि पैक्स चुनाव में व्यवधान को डालने के लिए साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर पैक्स अध्यक्ष के आवेदन पर धर्मनाथ चौधरी, पैक्स प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, हरपुर के पूर्व मुखिया रहमत अली, श्रीनिवास सिंह, मनोज कुमार यादव सहित सात लोगों के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।