शहर की सड़कों की सफाई
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत गोपालगंज हेल्थ क्लब के सदस्यों ने
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत गोपालगंज हेल्थ क्लब के सदस्यों ने शहर के विभिन्न सड़कों को साफ सुथरा किया। इस दौरान प्रतिदिन एक घंटे साफ सफाई अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। शहर के शाही कम्पलेक्स स्थित गोपालगंज हेल्थ क्लब के सदस्य रविवार को स्वच्छता अभियान पर निकल पड़े। इन्होंने मिंज स्टेडियम के समीप सड़क पर झाडू लगाकर उसे साफ सुथरा किया। इसके साथ ही सदस्यों ने अपने गांव व अपने घर सहित अन्य स्थल पर प्रतिदिन एक घंटा सफाई अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। हेल्थ क्लब के सदस्य गौतम कुमार ने बताया कि अगर हर इंसान प्रतिदिन एक घंटे साफ सफाई करे, तो स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प पूरा हो जाएगा। सफाई अभियान में किशन कुमार, भोला कुमार, प्रिंस कुमार, नवीन कुमार काफी संख्या में लोग शामिल हुए।