सिलेंडर में आग लगने से थावे बाजार में अफरा तफरी
संवाद सूत्र,थावे (गोपालगंज) : थावे बाजार में ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी के गैस सिलेंडर में वेल्डिंग के
संवाद सूत्र,थावे (गोपालगंज) : थावे बाजार में ओवर ब्रिज निर्माण कंपनी के गैस सिलेंडर में वेल्डिंग के दौरान शुक्रवार को अचानक आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। व्यवसायी अपनी दुकान का शटर गिरा कर भागने लगे। कंपनी के कर्मचारी भी जान बचा कर भाग निकले। हालांकि बाद में गैस खत्म हो जाने के बाद आग बुझ गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि इरकान कंपनी थावे बाजार में ओवर ब्रिज का निर्माण कर रही है। शुक्रवार को निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर चढ़ कर कंपनी के कर्मी वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारी जान बचाकर भाग गए। आग की लपटें देख थावे बाजार में अफरा तफरी मच गई। व्यवसायी किसी अनहोनी की आशंका से अपनी दुकान का शटर गिरा कर भागने लगे। हालांकि बाद में सिलेंडर में गैस खत्म हो जाने से आग बुझ गई। जिसके बाद दुकानें खुल गई। हालांकि इस घटना से व्यवसायियों में रोष व्याप्त हो गया है। उनका कहना था कि एक माह पूर्व भी इसी तरह आग लग गई थी। प्रखंड व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव ने कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चलने के बाद भी थावे बाजार में कोई दूसरा संपर्क पथ नहीं बनाया गया है। निर्माण कार्य के कारण नाला भी ध्वस्त हो गया है। उनका कहना था कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य छह माह पूर्व ही पूरा होना था। लेकिन निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण अभी तक आधा कार्य भी आधा भी नहीं हुआ है। उनका आरोप था कि बाजार में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन कंपनी ने सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की है। जिससे कभी भी बाजार के व्यवसायी किसी बड़े हादसे के शिकार हो सकते हैं।