सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जागरण संवाददाता,गोपालगंज: दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए मंगलवार को सुरक्षा बलों ने शहर में फ्लैग
जागरण संवाददाता,गोपालगंज: दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए मंगलवार को सुरक्षा बलों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसी बीच पर्व को लेकर शहर सहित जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
मंगलवार को नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित के नेतृत्व में जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जवान लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाते रहे। इसके साथ की पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गयी है। पूजा पंडालों से लेकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस के जवान की तैनाती की जाएगी। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। साख कर पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा की काफी कड़ी व्यवस्था की गयी है। इसमें पुलिस प्रशासन पूजा समितियों का भी सहयोग ले रहा है। ट्रैफिक पर नियंत्रण करने के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान निगरानी रख रहे हैं। पूजा पंडालों के आसपास वाहनों के अधिक भीड़ पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी पूजा समितियों को दी गयी है। फ्लैग मार्च में दरोगा शैलेन्द्र कुमार, बीके सिंह, सुरेश प्रसाद व प्रवीण कुमार आदि भी मौजूद थे।
मनचलों पर भी पुलिस की नजर
गोपालगंज: दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए पुलिस की मनचलों पर भी विशेष नजर रहेगी। मनचलों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस के जवान तैनात कर दिये गए हैं। नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला पुलिस को भी सदी वर्दी में पूजा पंडालों और उसके आसपास तैनात किया गया है। सादी वर्दी में तैनात ये पुलिस कर्मी मनचलों पर विशेष नजर रखेंगे। किसी भी तरह की गलत हरकत करने वालों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।