कुकुरभुका में चोरों ने उड़ाई सात लाख की संपत्ति
संवाद सूत्र,पंचदेवरी (गोपालगंज) : पंचदेवरी के कुकुरभुका गांव में रविवार की रात एक हाता में बने चार
संवाद सूत्र,पंचदेवरी (गोपालगंज) : पंचदेवरी के कुकुरभुका गांव में रविवार की रात एक हाता में बने चार भाइयों के मकान में बारी बारी से प्रवेश कर चोरों ने नगदी सहित सात लाख की संपत्ति उड़ा लिया। सोमवार की सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुल तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन पर घर के पीछे चोरी गए कुछ बक्से मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
बताया जाता है कि कुकुरभुका गांव निवासी सगे भाई श्रीराम यादव, भरोसा यादव, गंगा यादव तथा शंभू यादव के मकान एक ही हाता में बना हुआ है। रविवार की रात ये चारों भाई और परिवार के सदस्य अपने अपने घर में सोये हुए थे। इसी दौरान चोर पीछे के दरवाजे से हाता में घुस कर एक एक घर में प्रवेश कर बारी बारी से नगदी सहित करीब सात लाख की संपत्ति उड़ाकर फरार हो गए। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने इस चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन करने पर घर के पीछे एक बक्सा टूटा पड़ा मिला। घर से सौ मीटर की दूरी पर पांच बक्से और मिले। घर से उत्तर की तरफ लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर धान के खेत मे भी कुछ बक्से पड़े मिले। घर वालों ने बताया कि चोरों ने बक्से मे से जेवर, बर्तन तथा नगदी सहित सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।