Move to Jagran APP

चेन स्नेचर गिरोह का दूसरा सदस्य भी गिरफ्तार

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:05 AM (IST)
चेन स्नेचर गिरोह का दूसरा सदस्य भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर में सोने की चेन छीने जाने की घटनाओं में संलिप्त गिरोह के दूसरे सदस्य मुन्ना सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया दूसरा आरोपी भी छपरा जिले का निवासी है। इस घटना में संलिप्त संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद बुधवार से ही पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर के पुरानी चौक पर बड़ी बाजार निवासी संजय कुमार गुप्ता की सोने की चेन छीने जाने के प्रयास के दौरान संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब घटना में संलिप्त छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा नई बस्ती का निवासी मुन्ना सिंह भाग निकला था। पुलिस ने बुधवार को देर रात छापामारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस आपराधिक मामले में पकड़े गये दोनों युवकों ने शहर के डाकघर चौक के समीप महिला की चेन छीने जाने की घटना में भी अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.