बाइक से महिला की मौत, उग्र लोगों ने युवक को पीटा
संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज): बरौली थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में सोमवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर जमकर पीटने के बाद महिला को इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी महिला को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि पिपराही गांव निवासी गोविंद महतो की पत्नी 55 वर्षीय चंपा देवी अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी बीच सामने से आ रही बाइक ने उन्हें धक्का लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर जमकर पीटने के बाद घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी महिला को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना जाते समय महिला की मौत हो गयी। इस हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।