हटाये गये रतनसराय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक
जागरण संवाददाता, गोपालगंज
: बरौली प्रखंड के रतनसराय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से हटाकर दूसरे विद्यालय में स्थानान्तरण कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर अनियमितता बरतने सहित सरकारी राशि गबन करने का आरोप था। डीपीओ स्थापना बीएन सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के जनता दरबार में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करायी थी। डीइओ के निर्देश पर बरौली प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच किया। जांच के दौरान दौरान पाया गया कि विद्यालय में पुराने भवन को तोड़कर करीब तीन लाख की संपत्ति प्रधानाध्यापक द्वारा बेंच दी गयी है। वहीं शिक्षा समिति का चुनाव होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व सचिव के मिली भगत से नये भवन निर्माण के लिए राशि का उठाव किया गया। लेकिन भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने भवन निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया था। इस पूरे मामले की जांच कराने के बाद प्रधानाध्यापक को उचकागांव प्रखंड के बरारी मिडिल स्कूल में स्थानान्तरण कर दिया गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।